विधायक सारंग ने स्टेशन के सामने वाली जल भराव वाली सड़क के दोनों तरफ नाली बनाने का किया शुभारंभ
नाली निर्माण के उपरांत स्टेशन आने-जाने वालों को नहीं होगी परेशानी
खबर नेशन/Khabar nation
भोपाल, नरेला विधायक विश्वास सारंग ने भोपाल स्टेशन के प्लेट फार्म न. 1 के सामने व होटल मदन महाराज वाली सड़क जो पानी का उचित निकास न होने के कारण पहली ही बारिष में डूबी हुई थी का निरीक्षण कर पानी के उचित निकास के लिए सड़क के दोनों तरफ नाली बनाने का शुभारंभ कराया तथा सड़क से पानी को निकालने के नगर निगम कर्मचारियों को निर्देश दिये।
ज्ञात हो की नरेला क्षेत्र में आर्दश ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें नाली और नालों का निर्माण कर नालों का चैनेलाइजैशन किया गया है। चूंकि नरेला क्षेत्र की बस्तियां निचले क्षेत्र में हैं भोपाल शहर का जल निकास भी यहीं से होता है। इस कारण वर्षा ऋतु में अक्सर बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती थी।
इस सड़क पर भी पानी का उचित निकास न होने के कारण पानी भरा हुआ था। श्री सारंग ने आज यहां का दौरा कर स्टेशन के सामने वाली सड़कों की नाली-नालों की सफाई के निर्देश देते हुए कहा कि नाली-नालों का पानी बिना किसी अवरोध के तेजी से निकलना चाहिए इससे बस्तियों में जल भराव की स्थिति नहीं बन सकेगी।
चूंकि इस सड़क के दोनों ओर पानी के उचित निकास न होने के कारण बारिष का पानी अवरूद्ध हो रहा था और सड़क पर पानी भर रहा था। उन्होंने सड़क के दोनों तरफ नालियां शीघ्र बनाने के निर्देश देते हुए आज ही नाली निर्माण का शुभारंभ कराया। नाली निर्माण के उपरांत सड़क पर बारिष के पानी का भराव नहीं होगा और अब स्टेशन आने-जाने वालों और स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विधायक श्री सारंग के निरीक्षण के दौरान स्टेषन मंडल के अध्यक्ष विमलेष ठाकुर, पार्षद मनोज चौबे, पार्षद प्रीति संजय जैन, मंडल महामंत्री इमरतलाल धारमिक, नितिन पाठक, संजय शर्मा, सतीश विश्वकर्मा सहित अनेक संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।