भाजपाई अराजक तत्वों का लहूलुहान किरदार: शोभा ओझा

राजनीति Jun 28, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

भोपाल, मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा और उपाध्यक्ष अभय दुबे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा का संस्कारों से सरोकार ही नहीं रहा है। मध्यप्रदेश में संसाधनों की लूट में लगे भाजपा नेता सत्ता जाने के बाद हताशा में समूचे मध्यप्रदेश में अशांति फैलाने पर आमादा हैं। कोई क्रिकेट के बल्ले से प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला कर रहा है तो कोई बेसवाॅल के बल्ले से अधिकारियों पर जाॅनलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर रहा है। भाजपाई अराजक तत्व मध्यप्रदेश के संसाधनों की लूट चाहते हैं। मगर कमलनाथ सरकार के रहते यह संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए हताशा में भाजपाई हमलावर हो चले हैं। 

बीते दिनों हमने देखा कि किस प्रकार भाजपा के विधायक आकाश विजयवर्गीय अपने निजी राजनैतिक हित साधने के लिए इंदौर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों पर क्रिकेट के बल्ले से हमला करते हैं। वहीं दूसरी ओर दमोह के भाजपा नेता विवेक अग्रवाल क्रिकेट के बल्ला लेकर अधिकारी को धमकाते पहुंचते है। आज तो भाजपा को बेहद विभत्स चेहरा तब सामने आया, जब सतना के रामनगर नगर पंचायत अध्यक्ष राम सुशील पटेल ने नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवरत्नम सोनी पर बेसवाॅल के बल्ले से सिर पर प्राण घातक हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ नेतृत्व को तुरंत भाजपाई अराजकता का संज्ञान लेना चाहिए और ऐसे अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करना चाहिए। 

प्रदेश की कमलनाथ सरकार प्रतिबद्ध है अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को प्रदेश की प्रगति का हिस्सेदार बनाने के लिए। किसी भी सूरत में किसी भी भाजपा नेता की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और उसके खिलाफ कानून सम्मत कार्यवाही की जायेगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment