प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और गरीबों, श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन कर संभागायुक्त को ज्ञापन दिया

राजनीति Jun 26, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर महामंत्री गणेश गोयल ने बताया कि आज क्षेत्र क्रं 2 के कार्यकर्ताओं ने विधायक रमेश मेंंदोला के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर संभागायुक्त को ज्ञापन दिया।

आपने बताया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, तभी से आम जनता, गरीब व श्रमिक वर्ग के लोग बेहद परेशान होकर सहायता के लिये दर-दर की ठोकरे खा रहे है। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और गरीबों, श्रमिकों तथा आमजन के साथ हो रहे अन्याय व लगातार हो रही बिजली कटोती के खिलाफ आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह जंगी प्रदर्शन किया। 

6 माह पूर्व तक, भाजपा सरकार के द्वारा इस उपेक्षित वर्ग के लिये जन्म से लेकर मरण तक संबल योजना चलाकर हर संभव मदद की जाती थी, लेकिन जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, इन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर लोगों को हैरान परेशान कर रखा है।

श्रमिकों के गरीब परिवारों को राहत देने के लिये पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में जनकल्याण संबल योजना लागू की थी। इसके माध्यम से प्रदेश की अधिसंख्य जनता को शिक्षा, चिकित्सा, प्रसूति, रोजगार, कौशल विकास यहां तक की अंत्येष्टि के लिये भी आर्थिक सहायता दी जाती थी। सरल बिजली बिल योजना के तहत हितग्राहियों के पुराने बिल माफ कर तत्कालीन सरकार उन्हें सिर्फ 200 रूपये प्रतिमाह में बिजली करवा रही थी। इन कल्याण योजनाओं का उददेश्य लोगों के जीवनयापन को आसान बनाना था लेकिन नई सरकार इसे स्वीकार नहीं कर पाई।

नई सरकार ने आते ही जनकल्याण की इस विशाल योजना को बंद कर लाखों गरीब मजदूरों के परिवारों पर कुठाराघात कर दिया। भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को बंद कर वर्तमान सरकार ने गरीब मजदूरों का जीना मुश्किल कर दिया है। भाजपा सरकार ने प्रदेश के लाखों परिवारों को 200 रूपये प्रतिमाह में बिजली की सौगात दी थी, ऐसा लगता है कि वर्तमान सरकार उनसे बदला लेना चाहती है। गरीबों के घरों में 200 रूपये की जगह 20-20 हजार के बिल भेजे जा रहे है। प्रदेश सरकार की इस जनविरोधी नीति से लोगों में गहरा आक्रोश है।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रमेश मेंदोला, गणेश गोयल, हरिहर पाण्डे, सुजानसिंह शेखावत, अवधेश शुक्ला, ब्रजेश शुक्ला, राजेन्द्र राठौर, मुन्नालाल यादव, सुधा चौधरी, सरोज चौहान, शकुन्तला गुर्जर, छाया देशमुख, सुनीता मिश्रा, महेन्द्र चौधरी, छाया सक्सेना, अंजू राठौर, कृष्णा बेदी, रोहित चोधरी, श्रद्धा दुबे, विनय हार्डिया, पवन चौधरी, पिन्टू चौधरी, सुनील लंके, पुरूषोत्तम गुप्ता, राजू सुनहरे, जीतू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment