भाजपा वृहद सदस्यता अभियान 6 जुलाई से प्रारंभ
खबर नेशन/Khabar Nation
इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने बताया कि भाजपा वृहद सदस्यता अभियान 6 जुलाई से प्रारंभ होगा। सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी नये सदस्य बनायेगी। इस अभियान के संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह 27 जून को इंदौर पधार रहे है।
आपने बताया कि राकेशसिंह सदस्यता अभियान के संदर्भ में जिला एवं नगर के अपेक्षित कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक पिपल्यापाला स्थित शुभकारज गार्डन में लेंगे। जिला कार्यकर्ताओं की बैठक दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी तथा नगर के कार्यकर्ताओं की बैठक शाम 4 बजे से रहेगी।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, संभागीय संगठन मंत्री, नगर व जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधायक, महापौर, सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चा के जिला व प्रदेश पदाधिकारी, विभाग, प्रकोष्ठ, प्रकल्प के जिला संयोजक, प्रदेश सह संयोजक, आदि कार्यकर्ता अपेक्षित है। बैठक में ये सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।