भाजपा कोर ग्रुप व नगर पदाधिकारी आज ए.डी.जी से मिले

राजनीति Jun 25, 2019

निगम परिषद बजट सम्मेलन मामले के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल एवं घनश्याम शेर ने बताया कि 13 जून को निगम परिषद बजट सम्मेलन में कांग्रेसियों और उनके गुण्डों, असामाजिक तत्वों के द्वारा हंगामा करते हुए भाजपा पार्षदों के साथ अभ्रदता की थी। इस मामले में महापौर व भाजपा पार्षदों के द्वारा नामजद प्रकरण दर्ज कराने के बाद भी उन पर अभी तक सरकार के दबाव में कोई कार्यवाही नहीं की गई। जो कि यह दर्शाता है कि पुलिस प्रशासन किस तरह कांग्रेस नेताओं के दबाव में काम कर रहा है।

आपने बताया कि इस पूरे मामले को पुलिस प्रशासन के द्वारा गंभीरता से नहीं लेकर दोषियों पर कार्यवाही नहीं की गई। दोषियों पर कड़ी कार्यवाही कराने के लिये आज भाजपा कोर ग्रुप के सर्वश्री कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, गोपीकृष्ण नेमा, महापौर मालिनी गौड, रमेश मेंदोला, जीतू जिराती, आकाश विजयवर्गीय, मधु वर्मा, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, जयदीप जैन ए.डी.जी. वरूण कपूर से उनके कार्यालय पहुंचकर मिले और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और हम अंतिम परिणाम तक संघर्ष करते रहेंगे। प्रशासनिक रवैया जब तक बदल नहीं जाता है और आपके द्वारा दोषियों पर कार्यवाही नहीं की जायेगी तब तक हमारा यह आंदोलन चलता रहेगा। आप कांग्रेस के इन नेताओं पर शीघ्र कार्यवाही करें। चर्चा उपरांत ए.डी.जी ने आश्वस्त किया कि इस पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही की जायेगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment