लाईट गुल करवाने वाले लड़कों की आवश्यकता है वाले विज्ञापन जारी कर रहे हैं भाजपाई: नरेन्द्र सलूजा

राजनीति Jun 13, 2019

भाजपा की बिजली गुल करवाने की साजिश की पोल खुली, असलियत सामने आ गयी

खबर नेशन/Khabar Nation  

भोपाल, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा के लोग बिजली गुल करवाने का एक बड़ा षड्यंत्र चलवा रहे हैं। बिजली गुल करवाने के लिए टीम लगायी जा रही है। फाल्ट कराकर बिजली गुल करवाने का खेल भाजपा के लोग करवा रहे हैं।  

सलूजा ने कहा कि दमोह के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनीष तिवारी द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गयी एक पोस्ट में लिखा गया है कि ‘‘लाइट गुल करवाने वाले लड़कों की आवश्यकता है, दमोह भाजपा से संपर्क करें’’, इस पोस्ट से भाजपा द्वारा बिजली गुल कराये जाने के षड्यंत्र की  असलियत सामने आ गयी है। इसके पूर्व भी एक आडियो वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा के लोगों द्वारा बिजली गुल कराये जाने का जिक्र किया गया था। दमोह में फाल्ट कराकर 22 गांवों की बिजली गुल करवायी गई, जिसकी नामजद शिकायत थाने में की गई। इसमें भी भाजपा के षड्यंत्र की बात सामने आयी थी। बिजली गुल करवाने में भाजपा का ही षड्यंत्र है, और अब इसकी वास्तविकता इस पोस्ट से जनता के सामने आ गयी है।  

सलूजा ने कहा कि प्रदेश में बिजली का कोई संकट नहीं है। पूरे प्रदेश में सरप्लस बिजली है। लेकिन भाजपा के लोग प्रदेश की जनता को भ्रमित कर कांग्रेस सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। भाजपा लोकतंत्र का मखौल उड़ा रही है। भाजपा के लोग भले ही जनता को झूठ परोसे लेकिन सच्चाई सबके सामने है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment