मोदी की नीति, अमित शाह की रणनीति से मिली ऐतिहासिक जीत: सुहास भगत

राजनीति May 24, 2019

पार्टी की विजयी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने कहा-यह जीत राष्ट्रधर्म की जीत है

खबरनेशन/Khabarnation   

भोपाल। देश में हमें ऐतिहासिक सफलता मिली है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति, चुनाव में लगे बूथ और पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक घर और जनता के हृदय में अलग स्थान बनाया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्रीसुहास भगत ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में जिला भाजपा द्वारा आयोजित विजयी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह के स्वागत कार्यक्रम में कही। भगत ने कहा कि भोपाल की जीत के मायने अलग हैं, क्योंकि यहां हमने पूर्व मुख्यमंत्री को धूल चटाई है। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को साढ़े तीन लाख से अधिक वोटों से जिताने पर भोपाल की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश में हिंदुत्व को बदनाम करने के लिए जो साजिश रची गई थी, उसे भोपाल की जनता ने बेनकाब कर दिया है।

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment