बुनकर/कोरी समाज को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता होगी: दिग्विजय सिंह

राजनीति Apr 16, 2019

कोरी/ कोली समाज मिलन समारोह में पहुंचे दिग्विजयसिंह

समाज को जमीन और भवन निर्माण के लिए किया आश्वस्त दलित, वंचित वर्ग निराश न हो: पी.सी. शर्मा

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोगो को तन ढ़कने के लिए कपड़ा बनाने का काम करने वाला यह बुनकर समाज आज पिछड़ता जा रहा है। बाबा साहेब अंबेडकर ने इस वंचित वर्ग को न केवल सम्मान दिलाया बल्कि उसे अधिकार भी दिलाया। वल्लव भाई पटेल व अन्य नेताओं ने महात्मा गांधी के निर्देशन में इस समाज के हित के लिए बहुत कार्य किए उन्हें आरक्षण की व्यवस्था की। लेकिन देश की सत्ता में बैठे लोगों द्वारा दलित, वंचित वर्ग के लिए बाबा साहेब ने जो आरक्षण दिया आज उसे बदलने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 35-40 सालो से इस समाज से जुड़ा हुआ हूं। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा सिंह और मंत्री पी.सी. शर्मा का शाॅल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। 

सिंह ने कोरी/ कोली समाज के लिए जमीन और भवन निर्माण के लिए भी उन्होंने समाज के लोगो को आश्वश्त किया। उन्होंने अपनी गलती स्वीकारते हुआ कहा कि समाज को जमीन मिलना चाहिए और भवन भी बनना चाहिए। जिसकी जिम्मेदारी जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा को दी। बुनकर समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाय यह हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भोपाल में समाज के लोगो से काँग्रेस के पक्ष में मतदान का आग्रह किया।

पी.सी. शर्मा ने कहा कि दलित, वंचित वर्ग के लिए क्या करना चाहिए वह दिग्विजय सिंह जी ने सोचा और उस पर कर काम किया। समाज के जमीन का मामला हम पूरा करेंगे। 

प्रदेश कांग्रेस के सचिव मुकेश पंथी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हम विस्वास दिलाते है कि पूरा समाज आपके समर्थन में एकजुट होकर कार्य करेगा। कांग्रेस नेता अनुराग कन्सौरिया ने कोरी कोली मिलान कार्यक्रम में आये समाज बंधुओं और मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बलवंतसिंह शाक्य ने किया।

इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह शाक्य, विपिन पंथी, सुरेश पंथी, दर्शन कोरी, भागचंद खोरोनिया, मन्नूलाल कोरी, परामशुख शक्य, दुलीचंद, हरविलास पंथी, गगन पंथी, विजय पंथी, देवेंद्र कोरी सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment