केंद्र में भाजपा की सराकर बनने के बाद जबलपुर के विकास को पंख लगे: राकेश सिंह

राजनीति Apr 15, 2019

प्रदेश अध्यक्ष ने किया पनागर विधानसभा में जनसंपर्क

खबरनेशन/Khabarnation   

जबलपुर। कांग्रेस कार्यकाल के 55 वर्षो पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हमारी सरकार के पांच साल भारी हैं और केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद जबलपुर के विकास को पंख लगे है यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रत्याशी श्री राकेश सिंह ने पनागर विधानसभा में सघन जनसंपर्क के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आज भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। देश में गरीबों के लिए जितनी योजनाएं मोदी सरकार के समय बनी हैं, पहले कभी नही बनी। उन्होंने कहा कि यदि आज प्रधानमंत्री मोदी की सरकार नहीं होती तो गरीबों को आवास योजना का लाभ न मिला होता। माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति नहीं मिली पाती। निर्धन गरीबों का मुफ्त इलाज संभव नहीं हो पाता। आजाद भारत में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के माध्यम से प्रत्येक किसान को 6 हजार रूपए डालने का काम किया था, परंतु प्रदेश सरकार ने केंद्र को किसानों की सूची नहीं भेजी, इसलिए प्रदेश के किसानों के पैसे अटक गए हैं। अब तय आपको करना है कि आपको मजबूत सरकार देने वाले नरेन्द्र मोदी चाहिए या आतंकवादियों के समर्थन में बोलने वाला ठगबंधन। समृद्ध, संपन्न, वैभवशाली, गौरवशाली, स्वाभीमानी और सशक्त भारत बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से प्रधानमंत्री बनाना है इसीलिए आपके साथ कि आवश्यकता है।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने छोटे से कार्यकाल में देश की दिशा और दशा बदली है। देश का जहां चहुंमुखी विकास हुआ है, वहीं गरीबी हटाने के लिए नरेन्द्र मोदी की सरकार एवं प्रदेश की हमारी पूर्व सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं जिसका लाभ गरीबों को प्राप्त हुआ।

सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने माताओ बहिनो के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए कार्य किया। सर्वप्रथम स्वच्छता अभियान के माध्यम से गांव के हर एक घर मे शौचालय का निर्माण हो इसे प्राथमिकता दी ताकि खुले में शौच हेतु जाने वाली हमारी माताएं बहिन भी सम्मान से जीवन यापन करे इसके बाद उज्ज्वला योजना ने हमारी उस माँ को धुँए से और उससे होने वाली बीमारियों से मुक्ति दिलाई जो चूल्हे में खाना बनाने से होती थी। हमारी सरकार ने हर घर मे गैस कनेक्शन देने का निर्णय लिया और आने वाले समय मे जिन घरों में गैस नही पहुँच पाया वहां भी पहुँच जाएगा ऐसा प्रयास है।

जनसंपर्क में सिंह के साथ विधायक सुशील तिवारी इंदु, जिप अध्यक्ष मनोरमा पटेल, पूर्व विधायक नरेंद्र त्रिपाठी, लोकसभा सह संयोजक आशीष दुबे, रानू तिवारी, आशीष पटेल, राजकुमार पटेल सहित मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment