बालाघाट सहित प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी भाजपा: स्वतंत्रदेव सिंह

राजनीति Apr 11, 2019

लोकसभा चुनाव प्रभारी ने कहा-कार्यकर्ता स्वयं को उम्मीदवार मानकर लड़ें चुनाव

खबरनेशन/Khabarnation   

बालाघाट। मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। प्रदेश में भाजपा का संगठन मजबूत और पार्टी के कार्यकर्ता भी चुनाव जिताने कमर कसकर खड़े हैं। इस बार बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र सहित प्रदेश की पूरी की पूरी 29 सीटें भाजपा के कब्जे में होंगी, इसमें कहीं कोई शक की गुंजाइश नहीं है। कार्यकर्ताओं और जनता के उमड़ती भीड़ इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बरघाट और सिवनी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।

किसानों से किया झूठा वादा

लोकसभा चुनाव प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आकंठ भ्रष्ट्राचार में डूबी हुई है। किसानों से कर्ज माफी का झूठ वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस ने किसानों को भुलाकर तबादला उद्योग पर सबसे पहले ध्यान दिया। उसी का परिणाम है कि मुख्यमंत्री के करीबियों के पास से अकूत संपत्ति बरामद हो रही है। पूर्व में जिस तरह सपा और बसपा की सरकारों ने उत्तरप्रदेश में लूट मचाई थी, अब वही हाल कांग्रेस की मध्यप्रदेश सरकार का है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment