कांग्रेस फिर धोखा देने आयेगी लेकिन हमें सचेत रहना हैः राकेश सिंह
प्रदेश अध्यक्ष ने बरगी विधानसभा में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया
खबरनेशन/Khabarnation
जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जब 2014 में हमारी सरकार बनी तब से लेकर आज तक सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा और मजदूरों की बेहतरी के लिए कार्य किया है। ऐसी योजनाओ को लागू किया जिन्हें शायद पूर्ववर्ती सरकारो ने लागू किया होता तो आज देश से गरीबी सही मायने में दूर हो जाती। लेकिन कांग्रेस की सरकार और उनके नेताओ ने सिर्फ और सिर्फ जनता को भ्रम में रखा। कांग्रेस ने न तो 55 सालो में कुछ किया और न ही आने वाले समय मे वह कर पायेगी। कांग्रेस हर बार की तरह फिर से धोखा देने हमारे पास पहुंचेगी, लेकिन हमें सचेत रहना है और कांग्रेस के बहकावे में नहीं आना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं जबलपुर लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी राकेश सिंह गुरुवार को बरगी विधानसभा के ग्रामीणों से संवाद करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं जबलपुर लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी राकेश सिंह गुरुवार को बरगी विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सघन जनसंपर्क किया और ग्रामीणजनों से पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, लोकसभा सह संयोजक आशीष दुबे, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, सुखराम पटेल, शारदा प्रसाद, संतोष शुक्ला, रामसिंह ठाकुर, यशपाल सिंह, मिलन सोनी के साथ विधानसभा के अन्तर्गत निवासरत सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सिंह बरगी के महगवां, सुनवारा, चरगंवा, कुलोन, घुघरी, जमुनिया, बिजौरी, भिड़की, गंगई, डगडगा हिनोता में ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के लिए विकास पहली प्राथमिकता रही है। समग्र विकास और सही विकास के साथ मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गांव, गरीब की चिंता की। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जितना किया उतना शायद ही किसी राज्य की सरकार ने किया है। सिंह ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आपका आशीर्वाद मिलेगा तो केन्द्र में सशक्त सरकार बनेगी। जो किसानों के कल्याण के लिए चल रही योजनाओं और कार्यक्रमों को गति देगी। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बरगी विधानसभा के सिवनी टोला, घाट पिपरिया, बरगी, चैरई, बरगी नगर, सुकरी, निगरी, बहोरीपार, नारायणपुर, जोधपुर में कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।