सिन्धी समाज ने राहुल गांधी पर वैधानिक कार्यवाही करने की मांग
निर्वाचन पदाधिकारी को मिलकर की गई मांग
खबरनेशन/Khabarnation
सिन्धु एजुकेशनल वेल्फेयर एसोसिएशन ’’सेवा’’ के बेनर तले एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी पर वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की। प्रतिनिधिमण्डल में विकास विरानी, दुर्गेश केसवानी, प्रकाश मिरचंदानी, राजेश जोधवानी, सुनील सचदेव, अनिल थारवानी, राम निवलवानी, चन्दू इसरानी, राजेश कुकरेजा, रवि जेसवानी, खूबचन्द्र भागचन्दानी, सेहरी चन्दनानी, वासु गोपानी, सुमित आहुजा सामिल थे।
प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू किये जाने के बाद भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा देश कें पूर्व उप प्रधानमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सिंधी समाज के मार्गदर्शक आदरणीय लालकृष्ण आडवानी जी पर भददी एवं आपत्तिजनक टिप्पणी चुनावी सभा में की गई है, जिसमें राहुल गांधी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के चन्द्रपुर की चुनावी सभा में सार्वजनिक रूप से कहा कि मोदी ने आडवाणी जी को जूते मारकर स्टेज से उतारा है। शनिवार को हरिद्वार की सभा में कहा है कि आडवाणी जी की हालत देखी है । मोदी ने अपने गुरू को उन्हें स्टेज से जूता मारकर उतार दिया है। उनका यह कहना घोर आपत्तिजनक है।
प्रतिनिधमण्डल ने कहा कि आडवाणी न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कं वरिष्ठ नेता हैं, सिंघी समाज के आदर के केन्द्र बिन्दु भी हैं । उन पर ऐसी अभद्र टिप्पणी करने से सम्पूर्ण सिंधी समाज में रोष है। इसलिये इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की।