हमारे देवदुर्लभ कार्यकर्ता भाजपा पूंजी हैं: सुमित्रा महाजन

राजनीति Apr 04, 2019

मोदी के नेतृत्व में देश में चहुमुंखी विकास हो रहा है: अरविन्द कवठेकर

आजादी के बाद से ही होता रहा गरीबों के साथ छल-कपट: गोपीकृष्ण नेमा

लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र क्रं 4 महाराणा प्रताप मंडल के 5 वार्डो की बैठक संपन्न

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल व घनश्याम शेर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आज विधानसभा क्षेत्र क्रं 4 महाराणा प्रताप मंडल के 5 वार्डो की बैठक सांसद सुमित्रा महाजन, लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर मालिनी गौड, उमेश शर्मा, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, सोनू राठौर, संदीप दुबे, शंकर यादव, प्रीतमसिंह लूथरा, सुधीर देड़गे, पदमा भोजे की उपस्थिति में संपन्न हुई। 

सांसद सुमित्रा महाजन ने कहा कि आप सभी देवदुर्लभ कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की पूंजी हैं। हमारा कार्यकर्ता राष्ट्र के पुनिर्निर्माण का सिपाही होता है। आज का कार्यकर्ता ही कल का अटल बिहारी वाजपेयी और कुशभाऊ ठाकरे है। संगठन को गढ़ने और उसके विस्तार में पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटलजी, कुशाभाऊ ठाकरे जैसे नेताओं ने बहुत परिश्रम किया है। उन्हीं के त्याग से भाजपा आज इस स्तर तक पहुंची है। संगठन के लिए कार्यकर्ता निर्माण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। वास्तव में हमारा कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी है। हमारा कार्यकर्ता बिना किसी स्वार्थ के अपना व्यक्तिगत कार्य छोड़कर संगठन का कार्य करता है। आपने कहा कि युद्ध का मैदान आगामी लोकसभा चुनाव के रूप में तैयार हो चुका है। हम सभी को बगैर समय गवाये इस मैदान में अपनी कला दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी के लिये चुनाव तक निरंतर बिना रूके कार्य करना है और नरेन्द्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है। 

लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर ने कहा कि अब हमें देश के मान और सम्मान के लिये, सुरक्षा के लिये और जिस गति से देश का चहुमुंखी विकास हो रहा है, इस विकास को रूकने नहीं देना है आप और हम सब मिलकर 282 कमल खिलाने के लिये एक कमल इंदौर से भी खिलाकर दिल्ली भेजेंगे। आपने कहा कि राष्ट्रवाद को अपने अंदर जीवित रखते हुए राष्ट्रनिर्माण के लिए काम करना है। भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से समाज को नेतृत्व और दिशा देने का कार्य वास्तव में एक पुनीत कार्य है। भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता राष्ट्र के निर्माण का सिपाही है।

नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि आजादी के बाद से ही देश के गरीबों के साथ छल कपट होता रहा और अब यही काम राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी करने जा रही है। कांग्रेस झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है, लेकिन हमें सजगता के साथ कांग्रेस के इस झूठे प्रचार को जनता के बीच बेनकाब करना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने देश के गांव, गरीब, किसान, माताओं, बहनों, युवाओं की अपेक्षाओं को पूरा किया। स्वच्छ भारत, आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना जैसी सैकड़ों ऐसी योजनाएं हैं, जिनके आधार पर हम कह सकते हैं कि नए भारत का निर्माण हो रहा है। देश के प्रधान सेवक के रूप में नरेन्द्र मोदी जी ने ’’सबका साथ सबका विकास’’ के संकल्प को लेकर देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है। हम सब का दायित्व है कि नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दें और पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएं। आपने उपस्थित कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी।

बैठक में महापौर मालिनी गौड़, उमेश शर्मा, घनश्याम शेर ने भी मार्गदर्शन दिया।

आज क्षेत्र क्रं 4 महाराणा प्रताप मंडल के वार्ड 68 की बैठक जमाद खाना पिंजारा बाखल में, वार्ड क्रं 70 की बैठक किमती गार्डन धार रोड, वार्ड क्रं 71 की बैठक उषाराजे परिसर, उषानगर में और वार्ड क्रं 83 की बैठक मुकुट मांगलिक भवन, गुमाश्ता नगर में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से सांसद सुमित्रा महाजन, लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर मालिनी गौड, उमेश शर्मा, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, सोनू राठौर, संदीप दुबे, शंकर यादव, प्रीतमसिंह लूथरा, सुधीर देड़गे, पदमा भोजे, भारत पारख, लता लडडा, रूबीना खान, हैदर अली महूवाला, की उपस्थिति में संपन्न हुई।

Share:


Related Articles


Leave a Comment