शिवराज ने माना देश में राहुल गांधी के नेतृत्व ने कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही हैं: शोभा ओझा

राजनीति Apr 01, 2019

शिवराज सिंह ने म.प्र. के किसानों को मूर्ख कहा, शिवराज सिंह राज्य के किसानों से माफी मागें

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने दिल्ली में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा है कि मध्यप्रदेश के किसानों को एक अप्रैल के दिन (फूल) मूर्ख बना दिया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष ओझा ने पूर्व मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया है। ओझा ने कहा कि शिवराज शायद ये भूल गये हैं कि राज्य के भोले-भाले किसानों के दम पर ही उन्होंने अभी तक राज किया हैं और उन्हीं किसानों का अब वे अपमान कर रहें हैं।

ओझा ने बताया कि किसानों के प्रति पूर्व मुख्यमंत्री चैहान की यह टिप्पणी उनकी गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने कहा की शिवराज सिंह चैहान ने किसानों का खुले आम अपमान किया है उन्हें प्रदेश के अन्नदाता किसानों से तत्काल माफी मांगना चाहिए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर शिवराज सिंह को माफी मागने के लिए बाध्य करेगी। 

ओझा ने कहा कि इसी पत्रकार वार्ता में शिवराज सिंह चैहान ने नरेन्द्र मोदी से खुन्नस निकालते हुए यह भी कहा की राहुल गांधी द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए न्याय योजना का वादा देश के गरीबों से किया है, इस न्याय योजना का वही हश्र होगा, जो किसानों की कर्जमाफी का हुआ है, ओझा ने बताया कि जबकि वास्तविकता यह है कि किसानों का कर्ज माफी हुआ है जिसकी सूची उपलब्ध है। वहीं शिवराज चैहान की न्याय योजना के संबंध में की गई टिप्पणी से जाहिर होता है की जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में म.प्र., छग और राजस्थान में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी और किसानों से विधानसभा चुनाव के दौरान किये गये कर्जमाफी के वादे पूर्ण हुये है, और मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को दिये गये वचन को निभाया है। ठीक उसी प्रकार माननीय राहुल गांधी जी द्वारा देश के गरीबों के कल्याण के लिए विश्व की अभिनव एवं ऐतिहासिक न्याय योजना का वचन दिया गया है। इस न्याय योजना के चलते ही देश का गरीब वर्ग राहुल गांधी के नेतृत्व कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने जा रहा है और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment