प्रधानमंत्री का अपमान राहुल गांधी का वैचारिक दिवालियापन: भार्गव

राजनीति Apr 01, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

सागर के रविन्द्र भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देष में ‘‘मैं भी चौकीदार’’ अभियान चर्चा और गर्व का विषय बना हुआ है। इस शब्द को हमेषा सम्मानजनक रूप में देखा गया परंतु कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘‘चौकीदार’’ शब्द के साथ प्रधानमंत्री का अपमान करके अपना वैचारिक दिवालियापन दर्षाया है। कांग्रेस के इस दुष्प्रचार का जवाब देश की जनता उसे लोकसभा में करारी हार के रूप में देगी। 

इस अवसर पर भूपेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, विधायक शैलेन्द्र जैन, राजबहादुर सिंह, शैलेष केसरवानी, सुधा जैन, पारूल साहू, वीरेन्द्र पाठक सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment