चुनाव का एजेंडा जनता ने तय किया है: राकेश सिंह
खबरनेशन/Khabarnation
जबलपुर के दद्दा परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह एवं लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी व उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने कहा कि इस चुनाव का एजेंडा जनता ने तय किया है। देश सर्वोपरि, देश का विकास सर्वोपरि और देश की सुरक्षा जिसके लिए सर्वोपरि हो, जनता उसी दिशा में आगे बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सभी आयामों पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम में अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, स्वाती गोडवोले, शरद जैन,अंचल सोनकर, नंदनी मरावी, गजानंद पंचमेश्वर, प्रभात साहू, अभिलाष पाण्डे, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, डाॅ. जितेन्द्र जामदार सहित लोकसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मैं भी चौकीदार अभियान से जुड़े लोग उपस्थित थे।