कैलाश विजयवर्गीय ने आयोग से झूठी और काल्पनिक शिकायत की है: कांग्रेस
शिकायत निरस्त करने का आयोग से आग्रह
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल, उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर और चुनाव आयोग कार्य के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बी.एल. कांताराव को शिकायत की है कि आचार संहिता प्रभावशील होते ही भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ के विरूद्व झूठी काल्पनिक शिकायतों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बसपा के पूर्व विधायक बलवीर दण्डोतिया और उनके साथियों को कमलनाथ ने मंत्रालय में कांग्रेस की सदस्यता दिलाये जाने की शिकायत चुनाव आयोग से की है।
कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। लिहाजा, विजयवर्गीय की शिकायत तो निरस्त किया जाये।
धनोपिया ने कहा कि यह शिकायत निराधार है और अधूरी जानकारी पर आधारित है। दण्डोतिया ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय आकर विधिवत सदस्यता ली है। उन्हें चंद्रप्रभाष शेखर ने सदस्यता दिलवायी है। सुलभ संदर्भ के लिये इस अवसर पर छायाचित्र भी प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता लेते हुए एक वीडियो भी दिया गया है। शिकायत में लिखा है कि मुख्यमंत्री की हैसियत से कमलनाथ से कोई भी व्यक्ति मिल सकता है, लेकिन मंत्रालय में कांग्रेस की सदस्यता किसी को नहीं दिलायी गयी है। कैलाश विजयवर्गीय ने जो वीडियो क्लिप आयोग में प्रस्तुत की है वह कूटरचित है। इसलिये शिकायत को निरस्त किया जाये।