इंदौर में 9 मार्च के घेराव व धरना कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शामिल होगे
भाजपा कार्यालय पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की उपस्थिति में नगर पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक संपन्न
खबरनेशन/Khabarnation
इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि 9 मार्च जिलाधीश कार्यालय के घेराव के संदर्भ में नगर पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की आवश्यक बैठक लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई।
बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामी और वादाखिलाफी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता 9 मार्च को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जिलाधीश कार्यालय का घेराव करेंगे। इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान उक्त कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित रहकर घेराव व धरना कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
बैठक में उक्त कार्यक्रम के संबंधित सभी दिशा-निर्देश दिये गये और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उक्त घेराव कार्यक्रम में उपस्थित रहने की सूचना देने के लिये व्यवस्थाएं सौंपी गई।