पाकिस्तान की नागरिकता लेकर एयर स्ट्राइक बेहतर महसूस कर सकते है दिग्विजय सिंह: गोपाल भार्गव

राजनीति Mar 03, 2019

नेता प्रतिपक्ष ने कहा देश द्रोही मानसिकता से बाज़ आये दिग्विजय सिंह

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल। कांग्रेस नेता एयर स्ट्राइक के सबूत मांग कर सेना का अपमान कर रहे है। दिग्विजय सिंह को देश द्रोही मानसिकता से बाज आना चाहिए। दिग्विजय सिंह को अगर सबूत ही चाहिए तो उन्हें पाकिस्तान की नागरिकता ले लेनी चाहिए। ताकि जब फिर से सर्जिकल स्ट्राइक हो तो उसे वे बेहतर महसूस कर सके। यह बात नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने दिग्विजय सिंह द्वारा इंदौर में एक कार्यक्रम में एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने के प्रतिउत्तर में कही।

भार्गव ने दिग्विजय सिंह को करारा जवाब देते हुए कहा जो लोग अभिनंदन की रिहाई को लेकर इमरान खान को बधाई दे रहे हैं, उन्हें नियमों की जानकारी नहीं है। अभिनंदन को लौटाकर पाकिस्तान हम पर कोई अहसान नहीं कर रहा है।  जेनेवा कन्वेंशन के नियमों के तहत पाकिस्तान को यह हर हाल में करना ही था। यह अंतरराष्ट्रीय नियम है जिससे राष्ट्र बंधे हुए हैं।

गोपाल भार्गव ने कहा या तो दिग्विजय सिंह का सामान्य ज्ञान दयनीय है या फिर वे मूर्ख बनने का स्वांग रच रहे हैं। दिग्विजय सिंह यह भूल रहे हैं कि भारत ने 1971 में पाकिस्तान के 90 हजार युद्धबंदी लौटाए थे। भारत समय-समय पर पाक सैनिकों को लौटाता रहा है, लेकिन कभी विश्व के सामने इसका ढिंढोरा नहीं पीटा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता देश से जुड़े मुद्दों पर भी घृणित राजनीति करना अपना नैतिक धर्म समझते है। सर्जिकल स्ट्राइक के समय भी कांग्रेस नेताओं ने सबूत मांगे थे। तब कांग्रेस के बयानों का पाकिस्तान ने पूरी दुनिया में दुरुपयोग किया था। एयर स्ट्राइक के समय पूरा देश और विश्व आतंकवाद के खि़लाफ़ एक साथ खड़ा है। लेकिन कांग्रेस के ऐसे राष्ट्रविरोधी बयान देकर सेना और देश का लगातार अपमान कर रहे है। लिहाजा कांग्रेस को सेना और देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने के बजाय अपने विधायक से वन्देमातरम न बोलने पर सवाल पूछते तो बेहतर होता।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment