भाजयुमो की पूरे देश की प्रत्येक विधानसभा में विजय संकल्प बाईक महारैली आज

राजनीति Mar 01, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर,भारतीय जनता युवा मोर्चा विजय संकल्प बाईक महारैली के प्रभारी संदीप दुबे, गोविन्द पंवार, मोहित वर्मा एवं भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार ने बताया कि 02 मार्च को पूरे देश की प्रत्येक विधानसभा में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के द्वारा विजय संकल्प महारैली का आयोजन किया जा रहा है।

आपने बताया कि इंदौर की सभी विधानसभाओं में विजय संकल्प बाईक महारैली निकाली जायेगी, संदीप दुबे ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश संगठन द्वारा तय कार्यक्रम के तहत यह बाईक रैली निकाली जा रही है, इंदौर में निकलने वाली इस बाईक महारैली से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उक्त रैली के इस बिहंगम दृश्य का फोटों सेटेलाईट से खीचा जायेगा। 

रैली का शुभारंभ सभी विधानसभाओं में अपने तय स्थान से दोपहर 12 बजे अतिथियों के द्वारा भाजपा का झंडा दिखाकर किया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र क्रं 1 में बड़ा गणपति  चौराहा पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रैली का शुभारंभ करेंगे। क्षेत्र क्रं 2 में परदेशीपूरा चौराहा पर प्रदेश प्रवक्ता  उमेश शर्मा। क्षेत्र क्रं 3 में चिमनबाग मैदान पर पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा। क्षेत्र क्रं 4 में महूनाका चौराहा पर भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा। क्षेत्र क्रं 5 मेंं वेलेसिटी टाकीज के पास रिंग रोड़ से लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर तथा राऊ विधानसभा में तेजाजी चौक से इ.वि.प्रा. के पूर्व अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी रैली का शुभारंभ करेंगे। रैली पूरे अनुशासन के साथ निकाली जायेगी, इस हेतु सभी विधानसभाओं में प्रमुख कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी गई है। सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के तय स्थानों पर प्रातः 11.30 बजे तक एकत्रित होंगे। एकत्रिकरण के पश्चात रैली तय मार्गो पर घूमेगी।

सभी विधानसभाओं में रैली का मार्ग इस तरह रहेगा।

इंदौर-1 बाणेश्वर कुण्ड एकत्रितकरण, कुशवाह नगर, स्कीम नं 51, खडे गणपति, 15 बटालियन पेट्रोल पम्प, लक्ष्मी प्रतिमा, जिन्सी, बडागणपति, रामचन्द्र नगर चौराहा, कालानी नगर, सुखदेव नगर एवं 60 फीट रोड पर समापन

इंदौर-2 परदेशीपूरा चौराहे से पाटनीपूरा, भमोरी, मेंदाता हॉस्पिटल, रेडिसन चौराहा, विजय नगर, मेघदूत के सामने राजश्री अपोलो हॉस्पिटल के सामने, न्याय नगर होते हुए सुखलिया टेम्पो स्टेण्ड होते हुए चन्द्रगुप्त चौराहा, हीरा नगर मेनरोड, सावरिया रेस्ट्रोरेंट, माउंट कार्मेल स्कूल, गोरी नगर, खातीपूरा मेनरोड, सांवेर रोड, उज्जैन नाका से मोनी बाबा आश्रम पर समापन

इंदौर-3 चिमनबाग मैदान में एकत्रितकरण, चिकमंगलूर चौराहा, नगर निगम चौराहा, एम.जी.रोड थाना, कृष्णपूरा छत्री, नंदलालपूरा चौराहा, गौतमपूरा चोराहा, चन्द्रभागा पूल, कलाकुई मस्जिद, सोनकर धर्मशाला, टावर चोराहा, अग्रेसन चोराहा, नवलखा चौराहा, ऋतुराज मांगलिक भवन, जीपीओ चौराहा, छावनी चोराहा, लक्ष्मीनारायण दुधवाले के होते हुए भाजपा कार्यालय पर समापन।

इंदौर-4 महूनाका स्व.लक्ष्मणसिंह गौड प्रतिमा से प्रारंभ, फूटीकोटी चौराहा, यूर्टन नरेन्द तिवारी मार्ग, अन्नपूर्णा थाना, त्रिवेणी कालोनी, प्रताप नगर धर्मशाला के सामने होकर, पलसीकर चौराहा, यू टर्न लेकर माणिक बाग पुल से हेकर खातीवाला ेक, सिंधी कालोनी चोराहा जूनी इंदौर पुल, कलेक्टर चौराहा से पुनः दादा स्व. लक्ष्मणसिहंजी गौड प्रतिमा पर समापन।

इंदौर-5 में वेलोसिटी में एकत्रितकरण, खजराना चौराहा, खजराना गणेश मंदिर, बंगाली चौराहा, मुसाखेडी चौराहा, सी.आई.जेल, व्हाईट चर्च चौराहा, गीता भवन, इन्द्रप्रस्थ टावर, जंजीर वाला, मालवा मिल चौराहे पर समापन।

राऊ तेजाजी चौक से प्रारंभ होकर ए.बी.रोड से होते हुए राजेन्द्र नगर रेती, गोपुर चौराहा से चाणक्यपूरी मंडी चोराहा, भंवरकुआ होते हुए आई.टी. पार्क चोराहा से पालदा नाके पहुंचकर समापन  एवं समापन पर मंच लगाया जायेगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment