सेना के पराक्रम को चुनावों में भुनाने की राजनीति, ओछी मानसिकता का प्रतीक: शोभा ओझा
येदियुरप्पा का शर्मनाक बयान ही भाजपा का असली चेहरा
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता येदियुरप्पा के उस ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि एयर स्ट्राइक से कर्नाटक में 22 से ज्यादा लोकसभा सीटे भाजपा को मिलेंगी। ओझा ने कहा कि येदियरप्पा के ये बयान शर्मनाक है और बीजेपी का असली चेहरा है।
ओझा ने कहा कि गत् 14 फरवरी को पुलवामा में हमारे देश के 40 जवान फिदायीन हमले में शहीद हो गये। उन जवानों की शहादत के बाद हमारे देश की वायु सेना ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देते हुए पाक अधिकृत कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हमला किया। जब एयर स्ट्राइक से समूचे देश को हमरी सेना पर गर्व हो रहा है उसी दौरान भाजपा के नेता शहीदों की कुर्बानी का मजाक उड़ाते हुए, ऐसे संवेदनषील राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों को राजनीति से जोड़कर उसे लोकसभा चुनावों में भुनाने की बात कर रहे हैं तो ये उनकी ओछी मानसिकता का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से शहीदों का अपमान करती आई है। भाजपा की सोच चुनावों के ईदगिर्द ही रहती है उन्हें देष से, देशवासियों से कोई लेना देना नहीं है।
शोभा ओझा ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले की जानकारी के बाद भी देश के प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों, फोटो शूट और जंगल सफारी में व्यस्त रहे और अब जब देष का एक नौजवान बहादुर सैनिक पाकिस्तान के कब्जे में है तो वे चुनावों की तैयारी में ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम में व्यस्त हैं । वायुसेना के पायलट अभिनंदन सिंह को पाकिस्तान द्वारा हिरासत मे लिए हुए 48 घंटे से ज्यादा हो गया है और अभी तक वह अपने देश आपस नही आ पाया है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी, अपनी पार्टी के प्रचार के लिए इतने आतुर हैं कि उन्होंने उस वीर सैनिक की रिहाई तक का इंतजार नही किया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रारंभ से ही एक बात कही है कि देष की सुरक्षा के मामले में कांग्रेस पार्टी कोई राजनीति नहीं करेगी। कांग्रेस और भाजपा की विचारधाराओं में यही मूलभूत अंतर है।
भाजपा के विपरीत, कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट अवधारणा है ‘‘मेरा देष, सबसे मजबूत’’ और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता देष के जवानों के साथ खड़ा है और यदि कोई देष की सुरक्षा और सैन्य कार्यवाही को राजनैतिक रूप से भुनाने की कोषिष करेगा तो उसे, इसके बडे़ खामियाजे भुगतने होंगे क्योकि अब देष की जनता जाग चुकी है और वो समझती है कि किस पार्टी के नेताओं ने स्वतंत्रता के आंदोलन व आजाद भारत के निर्माण के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी और किस पार्टी ने जनता को जुमलों से, झूठे वादों से धोखे में रखा।