बूथ ही हमारा लक्ष्य हो-बूथ जीता चुनाव जीता : नरेंद्र मोदी

राजनीति Feb 28, 2019

प्रधानमंत्रीजी ने कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया सीधा संवाद
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत संभाग के 137 मंडल केन्द्रों पर हुआ कार्यक्रम

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि आज नगर के सभी 18 मंडलों के कार्यकर्ताओं ने मंडलों के नियत स्थानों पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी को ‘‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम के तहत वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संवाद सुना। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने की बात कही और सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी दिया। प्रधानमंत्री से संवाद का यह कार्यक्रम देश में सभी मंडल केंद्रों पर एक साथ आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम को पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रमुखों, प्रबुद्धजनों एवं पार्टी की बूथ समिति के सदस्यों ने संगठन संवाद के अंतर्गत ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना।

कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं से जनता को जोड़ने का काम करना है। मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ ही हमारा लक्ष्य हो-बूथ जीता चुनाव जीता बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं को काम करना है। अगर आपने बूथ जीत लिया और बूथ के लोगों का दिल जीत लिया तो संकल्प से सिद्धी की इस यात्रा को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ के अंतर्गत मोदीजी जब कार्यकर्ताओं से संवाद किया, तब मंडलशः लोकसभा अध्यक्ष व सांसद  सुमित्रा महाजन ने निपानिया मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में भाग लिया। कृष्णमुरारी मोघे ने सुभाष मंडल में, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, कमल वाघेला, आलोक दुबे ने देवी अहिल्या मंडल में, इंदौर लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर व उमेश शर्मा ने महाराणा प्रताप में, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने निर्भयसिंह पटेल मंडल में, मालिनी गौड़ ने हेमू कालानी मंडल मेंं, लोकसभा संयोजक, विधायक रमेश मेंदोला ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल में, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने सम्राट अशोक मंडल में, विधायक महेन्द हार्डिया ने तिलक मंडल में, विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में, मधु वर्मा में कैलाश पाटीदार मंडल में, शंकर लालवानी ने छत्रसाल मंडल में, डॉ. उमाशशि शर्मा ने लक्ष्मीबाई मंडल में, गणेश गोयल ने डॉ. अम्बेडकर मंडल में,घनश्याम शेर ने रामायण मंडल में, सुमित मिश्रा ने पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल में, अभिषेक बबलू शर्मा ने सरदार पटेल मंडल में, संतोष मेहता ने शिवाजी मंडल में सभी कार्यकर्ताओं के साथ ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ के तहत मोदीजी से सीधा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यक्रम सुना। 

मेरा बूथ सबसे मजबूत लाईव संवाद कार्यक्रम के संभाग प्रभारी जवाहर मंगवानी ने बताया कि संभाग के 137 मंडलों में अपने नियत स्थानों पर कार्यकर्ता उपस्थित हुए और प्रधानमंत्रीजी से कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कार्यक्रम को सुना। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment