दिग्विजय सिंह लगातार आदिवासी और अनुसूचित जाति के जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रहे है: प्रदीप लारिया

राजनीति Feb 20, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की अल्पमत सरकार मुश्किल परिस्थितियों में कमलनाथ के नेतृत्व मे चल रही है । पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  सरकार के मंत्रियों पर लगातार अनुचित दबाव बना रहे है । अनुसूचित जाति और जन जाति के मंत्री सज्जन वर्मा, बाला बच्चन, उमंग सिंघार के विभागीय कार्यो मे हस्तक्षेप कर इस वर्ग के मंत्रियों को नीचा दिखाने का षडयंत्र कर रहे है ।मध्यप्रदेश विधानसभा के पटल पर बाला बच्चन, उमंग सिंघार ,जयवर्धन सिंह ने सच्चाई रखी है पर अपने पुत्र को बचाते हुए दोनों  आदिवासी वर्ग के मंत्रियों के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक रुप से टीका टिप्पणी कर इस वर्ग को अपमानित करने का प्रयास किया है।

लारिया ने सरकार के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा दिग्विजय सिंह को दी गई नसीहत को एक साहसिक कदम बताते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह अब वह भूल जाये कि वह किसी रियासत के राजा है। दिग्विजय सिंह दलित वर्ग के मंत्रियों के खिलाफ सार्वजनिक बयान बाजी और अपने पुत्र को बंद कमरे मे समझाईस देकर किस तरह की राजनीति कर रहे है वे बताएं ?

उन्होनें कहा कि दिग्विजय सिंह को आदिवासी और दलित वर्ग का अपमान नही करना चाहिए उनके इस तरह के कृत्य से आदिवासी और दलित मंत्रियों का मनोबल गिर रहा है, जो एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए उचित नही है । वहीं अपने मंत्रियों पर लगातार टीका टिप्पणी होने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ की चुप्पी पर भी अब सवाल उठ रहे है। प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से अपील की है कि वह आदिवासी और अनुसूचित जाति के मंत्रियों को विशेष संरक्षण देकर दिग्विजय सिंह से माफी मांगने को कहे ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment