‘‘जय किसान फसल ऋण माफी योजना’’ पर सभी लोकसभा क्षेत्रों में पत्रकारवार्ता करेगी कांग्रेस: शोभा ओझा

राजनीति Feb 20, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा किसानों को कर्ज माफी के लिए दिए गए वचन को पूरा करते हुए यषस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार 22 फरवरी को जय किसान ऋण माफी योजना के तहत किसानों के ऋण खातों में राषि जमा करेगी। सरकार की जय किसान फसल ऋण माफी योजना से किसानों को होने वाले लाभ से अवगत कराने के लिए कांग्रेस सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में गुरूवार 21 फरवरी 2019 को प्रेस वार्ता आयोजित कर रही है। प्रेस वार्ता के लिए प्रदेश प्रवक्ताओं और वरिष्ठ वक्ताओं को अधिकृत किया गया है। 

भोपाल में शोभा ओझा, छिन्दवाड़ा में अभय दुबे, इन्दौर में संतोष सिंह गौतम, खंडवा में रवि सक्सेना, विदिशा में मृणाल पंत, उज्जैन में योगेन्द्र सिंह परिहार, सतना में विक्रम खंपरिया, ग्वालियर में आरपी सिंह, खरगौन में संगीता शर्मा, देवास में सच सलूजा, बैतूल में अजय शाह, होशंगाबाद में अब्बास हफीज, मुरैना में अजीत सिंह भदौरिया, सागर में वीरेन्द्र सिंह गौर, भिन्ड में देवाशीष जरारिया, गुना में विट्ठल दास मीणा, टीकमगढ़ में मजहर अली जाफरी, दमोह में अजय सिंह यादव, धार में डाॅ अमीनुल खान सूरी, रतलाम में मुनव्वर कौसर, रीवा में गुरूमीतसिंह मंगू, राजगढ़ में फिरोज सिद्दकी, मंदसौर में पंकज शर्मा, शहडोल में अमिताभ गुप्ता, मंडला में विवेक त्रिपाठी, जबलपुर में दिनेष यादव, बालाघाट में टीकाराम कोष्ठा, खजुराहो में संजय सिंह व सीधी में ब्रजेश पांडे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment