देशद्रोही कहने पर शिवराज को नोटिस देगें दिग्विजय
खबरनेशन/Khabarnation
मध्यप्रदेश से राज्य सभा के सदस्य और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को उन पर देशद्रोही और नक्सली होने के आरोप लगाने के लिये नोटिस मिल जायेंगे। कल शाम को पी सी सी कार्यालय में मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि चौहान के खिलाफ ये नोटिस अभी तैयार हो रहे हैं। दिगिवजय ने कहा कि वे 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे थे और चौहान को चैलेंज किया कि वो उन पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सिध्द कर के दिखा दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पिछले 15 साल में तो इतने घोटाले हुये हैं कि उन पर तो एक किताब भी लिखी जा सकती है। वैसे दिग्विजय आज कल मध्यप्रदेस कांग्रेस की समन्वय समिति के अध्यक्ष है और इस के नाते वे 51 में 37 जिलों में सवा लाख कार्यकर्ताआें से मुलाकात कर चुके हैं उन की इस समिति का अभियान अभी दो चरण और चलने वाला है।