कांग्रेस कर रही है लोगो को गुमराह: राकेश सिंह
खबरनेशन/Khabarnation मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा है कि इस साल के अंत में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का लक्ष्य 230 में से 165 से ज्यादा सीटेंं जीतने का है। इससे पहले पार्टी के दो नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा और अभी के पार्टी के उपाध्यक्ष विजेश लुनावत ने दावा किया था कि उनके दल को 200 से अधिक सीटें मिल जायेंगी। कल भोपाल से मीडिया से बातचीत में राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में 207 ऐस सीटें हैं जो भाजपा कभी ना कभी जीत चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि हम इस सारी सीटों पर जीत हासिल कर लें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि एक या दो उपचुनाव में जीत, हार से कोई भी दिशा तय नहीं होती है। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुये कहा कि जिस पार्टी ने अपना नेता तक तय नहीं किया है वो केवल लोगों को गुमराह कर रही है ।