सपा अकेले चुनाव लड़ेगी: गौरी सिंह यादव
खबरनेशन/khabarnation यदि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच इस साल के अंत में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के लिये गठबंधन नहीं होता है तो सपा अकेले ही अपने दम पर सारी सीटों पर चुनाव लडेगी। यह बात कल मीडिया से बातचीत में मध्यप्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गौरी सिंह यादव ने कही। उन्होंने कहा कि इस के लिये पूरी तैयारी कर ली गई है और आगे बताया कि प्रत्याशियों के नाम भी जल्द ही बता दिये जायेेंगें। यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता प्रदेश की भाजपा सरकार से पूरी तरह त्रस्त है और उसे हटाना चाहती है। प्रदेश सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में किसान, युवा और व्यापारी सभी परेशान हैं और महिलाआें पर ज्यादतिया रूक नहीं रही हैं। उन्होंने बताया कि सपा के अध्यक्ष अखिलेश अगले महीने मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे और इसके तहत वे करेंगे बेगमगंज, शहडोल, बालाघाट और इंदौर जायेंगें।