अटल जी का जाना वैश्विक क्षति: राकेश सिंह

राजनीति Aug 16, 2018

खबरनेशन/Khabarnation पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश के लाड़ले सपूत अटलबिहारी वाजपेयी जी ने अपने सर्वग्राही और सर्वस्पर्शी व्यवहार से न सिर्फ भारत में बल्कि देश की सीमाओं से परे विश्व में अपना एक आदरणीय स्थान बनाया था। राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण की स्पष्टता के चलते उन्हें दुनिया में मान मिला। उनके कृतित्व के कारण ही भारत का सम्मान विश्व में शिखर पर पहुंचा था। भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की वैश्विक स्थापना की दिशा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके चले जाने से आज ऐसा लग रहा है, जैसे परिवार में सबकी चिंता करने वाले पिता का साया सिर से उठ गया हो।

Share:


Related Articles


Leave a Comment