पार्टी के पांच जिला अध्यक्ष नियुक्त

राजनीति Aug 01, 2018


खबरनेशन/Khabarnation
                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने पांच जिलों के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए है।

                खरगौन परसराम चौहान, देवास नंदकिशोर पाटीदार, उज्जैन नगर विवेक जोशी, विदिशा राकेश जादौन तथा बैतूल बंसत माकोड़े (बाबा) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

                 बाबूलाल महाजन पूर्व जिला अध्यक्ष खरगौन,  गोपीकृष्ण व्यास पूर्व जिला अध्यक्ष देवास,  इकबाल सिंह गांधी पूर्व जिला अध्यक्ष उज्जैन नगर, दिनेश सोनी पूर्व जिला अध्यक्ष विदिशा एवं जितेन्द्र कपूर पूर्व जिला अध्यक्ष बैतूल को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है

Share:


Related Articles


Leave a Comment