चंबल एक्सप्रेस वे से चंबल के विकास के नये द्वार खुलेंगेः मुख्यमंत्री

राजनीति Jul 29, 2018


खबरनेशन/Khabarnation
                भिंड/मुरैना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो भिंड मुरैना कभी डकैतों के आतंक के लिए जाना जाता था। उसे हमने आतंक से मुक्त करके भय का वातावरण समाप्त कर दिया है। अब चंबल एक्सप्रेस वे जैसे परियोजनाओं से इस अंचल के विकास के नये द्वार खुलेंगे। भाजपा की सरकार चंबल के क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हाल ही में सिंचाई परियोजना का क्रियान्वयन इसका एक बड़ा उदाहरण है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यह बात चंबल संभाग के भिंड और मुरैना जिले के परा, चैमो, गोरमी, पोरसा, अंबाह और दिमनी में जनअशीर्वाद यात्रा के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनअशीर्वाद यात्रा रविवार को भीण्ड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के परा से प्रारंभ हुई। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह अपार जनसमर्थन उमडा था और मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया।

                केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दतिया से मुरैना तक यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ हैं। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा हैं। यात्रा के भिंड पहुंचने पर सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, चंबल यात्रा प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा, डॉ. अरविंद भदौरिया, मुकेश चैधरी, जिला अध्यक्ष संजीव कांकर, राकेश चैधरी, पूर्व विधायक  राकेश शुक्ला, श्रीमती ममता भदौरिया सहित जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा के मुरैना पहुंचने पर सांसद अनूप मिश्रा, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, महापौर  अशोक अर्गल, जिला अध्यक्ष अनूप भदौरिया, विधायक शतपाल भदौरिया ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।

                उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमें विरासत में बीमारू मध्यप्रदेश दिया। हमने उसे विकसित बनाया और आने वाले 5 वर्षों में समृद्ध मध्यप्रदेश बनाएंगे। मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए संकल्पित होकर हम लगातार काम कर रहे हैं।  मैं अपने प्रदेश के नागरिकों का जीवन बदलने के अभियान पर निकला हॅू। मुख्यमंत्री जी ने जनआशीर्वाद यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन से अभीभूत होकर कहा कि चंबल की धरती पर जनता का प्रेम और स्नेह पाकर धन्य हुआ हॅू। आपका आशीर्वाद मिलने से मेरी ऊर्जा और बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पोरसा में जनसभा को संबोधित किया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment