महिला मोर्चा और संस्था हरित इंदौर के द्वारा वृक्षारोपण

राजनीति Jul 29, 2018

 

खबरनेशन/Khabarnation

इंदौर-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी सुश्री शालिनी शर्मा ने बताया कि आज अहिल्या आश्रम स्कूल परिसर, में मेरा लक्ष्य एक वृक्ष के संकल्प की पूर्ति के लिए ’हरित इंदौर और भाजपा महिला मोर्चा’ के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। स्कूल परिसर में 250 से अधिक पौधे एक साथ रोपे गए। वृक्षारोपण के इस वृहद कार्यक्रम में 500 छात्राआेंं ने एक साथ मिलकर ये पौधे लगाए। साथ ही सभी ने संकल्प लिया ’मेरा लक्ष्य एक वृक्ष’। हम ता उम्र इस वृक्ष को बड़ा करेंगे देखभाल करेंगे, यह संकल्प शपथ के रूप में उपस्थित छात्राओं व कार्यकर्ताओं को सभापति अजयसिंह नरूका ने दिलाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभापति अजय सिंह नरुका, एल्डरमेन श्रीमती संगीता सातालकर, लक्की वांडर्स के राजू सातालकर, पर्यावरण समिति प्रकोष्ठ अध्यक्ष स्नेहा कुलकर्णी, श्रीमती सरोज तंवर, श्रीमती सीमा वैरागकर, श्रीमती सुधा शर्मा, सुश्री शालिनी शर्मा, श्रीमती वृन्दा गौड़, श्रीमती साधना दुबे, मंडल अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी यादव, अहिल्या आश्रम की प्राचार्या पूजा सक्सेना और स्कूल की सभी शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित थी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment