मध्यप्रदेश सरकार ने चार में से तीन पूर्व मुख्यमंत्रियांं को नये सिरे से किए बंगले आवंटित

राजनीति Jul 27, 2018

खबरनेशन/khabarnation

 

मध्यप्रदेश सरकार ने चार में से तीन पूर्व मुख्यमंत्रियांं को नये सिरे से वो बंगले आवंटित कर दिये है जो हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन से खाली करवाये जाने थे।

जिन तीन पूर्व मुख्यमंत्रियां को उन के बंगले फिर से आवंटित कर दिये गये हैं वे हैं कैलाश जोशी , उमा भारती और बाबूलाल गौर
इन तीनो ने सरकार को आवेदन दे कर बंगलो को अपने ही पास रहने के लिये अलग अलग कारण बताये थे और इन आवेदनो के आधार पर ये बंगले इन फिर से आवंटित कर दिये गये।
चौथे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अभी तक उन का बंगला फिर से आवंटित नहीं हुआ है क्यांकि उन्हांने अभी तक सरकार को कोई भी आवेदन नहीं दिया है।
ऐसा माना जा रहा है कि अगर वो आवेदन कर देंगे ता उन का बंगला भी उन को नये सिरे से मिल सकता है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment