मध्यप्रदेश के दोनां मुख्य दलो के बीच दावे करने का दौर तेजी से

राजनीति Jul 27, 2018

खबरनेशन/khabarnation

मध्यप्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं और इस समय प्रदेश के दोनां मुख्य दलो के बीच दावे करने का दौर तेजी से चल रहा है।

सबसे पहले मध्यप्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विजेश लुनावत ने यह दावा किया था कि अब की बार उन के दल को चुनाव में 230 मेंं से 200 से भी ज्यादा सीटें मिलने वाली है।
उन की इस बात को भाजपा से राज्य सभा के सदस्य और दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने भी दोहरा दिया।
यहां पर यह कहना जरूरी है कि इन दोनां के अलावा किसी भी और भाजपा नेता ने इस तरह का दावा नहीं किया है।
अभी हाल ही में मध्यप्रदेश विधान सभा में विपक्ष के नेता अजय सिहं ने यह दावा किया है कि भाजपा को चुनाव में 50 से ज्यादा सीटें नहीं मिलने वाली हैं।
आम लोगां के लिये यह जानना जरूरी है कि इन दावां के पीछे क्या कारण  हैं और इस तरह के दावे आखिर क्युं किये जाते हैं।
सब से पहली बात तो यह है कि इन दावां को बहुत ज्यादा गंभीरता से लेने की जरा भी जरूरत नहीं होती है।
यह तो सब को पता है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा के अध्यक्ष अमितशाह ने कहा था कि उन का दल 182 में से 150 सीटें जीतेग पर उस को 99 सीटें ही मिली।
ना तो विजेश लुनावत और प्रभात झा के कहने से भाजपा की 200 से अधिके सीटें आ जायेंगी और ना ही अजय सिहं के कहने पर भाजपा 50 से कम सीटां पर अटक जायेगी।
यह एक सच्चाई है कि किसी भी दल के लिये यह संभव नहीं है कि वो चुनाव के पहले ही यह माने ले कि वो उस  में हारने वाली है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment