जिला पंचायत इंदौर वार्ड क्रं 3 भाजपा प्रत्याशी को भारी जन समर्थन मिल रहा है
खबरनेशन/khabarnation
इंदौर 27 जुलाई 2018/जिला पंचायत वॉर्ड क्रमांक 3 चुनाव प्रभारी गोपालसिंह चौधरी, चुनाव संचालक रवि रावलिया, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया ने बताया कि जिला पंचायत उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी घनश्याम कैलाशचंद्र पाटीदार (बाबूजी ) ने सुबह 10 बजे से ग्राम पंचायत मिर्जा पुर से कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से आशिर्वाद लेने के लिए सघन जन संपर्क शुरू किया स
जन संपर्क मिर्जापुर से प्रारंभ कर जिला पंचायत के वॉर्ड 3 के ग्राम उमरीखेड़ा और असरावदखुर्द में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने गरमजोशी से सभी का जोरदार स्वागत कर भारी बहुमत से जीत के लिए आश्वासन दिया और बाबूजी के द्वारा किए गए योगदान को याद किया।
इस अवसर पर घनश्याम पाटीदार ने अपील करते हुए कहा कि मैं आप सब की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा, जिस तरह आपका स्नेह व आशीर्वाद बाबूजी को मिलता था, वैसा ही स्नेह और आशीर्वाद मुझे भी प्रदान करें। मैं सदा जनसेवा और विकास कार्य के लिए आपके साथ मिल कर क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने का प्रयास करूंगा स
इस अवसर पर मुख्य रूप से राऊ के पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, चुनाव प्रभारी गोपालसिंह चौधरी, चुनाव संचालक रवि रावलिया, देवराज सिंह परिहार, मधु वर्मा, महेंद्र ठाकुर, गणपत सिंग गौड़, नरेंद्र मल्हार, दिनेश मल्हार, विष्णुप्रसाद शुक्ला, मिर्जापुर से रामविलास पटेल, गेंदालाल पटेल, मनीष वर्मा, यशवंत पटेल, मांगीलाल जी, मेहताब पटेल, परमानंद पटेल, मांगीलाल नरवरिया, संतोष जाटव, असरावद से भोजराज सरपंच, प्रकाश उपसरपांच, संदीप, प्रकाश ब्रिजोरीया, दिलीप चौधरी, सुभाष चौधरी, हरी चौधरी, सुभाष पांचाल, उमरीखेड़ा से विष्णु वाघेला, देवराज पाटीदार, महेंद्र चौहान, रमेश कोलाछिया सहित क्षेत्र क्रं 3 के जनपद सदस्य, सरपंचगण कार्यकर्ता व रहवासीगण उपस्थित थे।