जिला पंचायत इंदौर वार्ड क्रं 3 भाजपा प्रत्याशी के जन संपर्क के प्रथम दिन उमड़ा जन सैलाब

राजनीति Jul 26, 2018

 

खबरनेशन/Khabarnation

इंदौर 26 जुलाई 2018/जिला पंचायत वॉर्ड क्रमांक 3 चुनाव प्रभारी गोपालसिंह चौधरी, चुनाव संचालक रवि रावलिया, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया ने बताया कि जिला पंचायत उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी घनश्याम कैलाशचंद्र पाटीदार (बाबू जी ) ने सुबह 10 बजे से ग्राम पंचायत नरलाए से करीब 400 स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से आशिर्वाद लेने के साथ सघन जन संपर्क शुरू किया स नरलाए में उन्हे युवा, मजदूर, किसान, महिलाओं और विशेष रूप से बुजुर्गों का भारी समर्थन प्राप्त हुआ, जगह जगह पुष्प वर्षा कर एवं आरती उतारकर स्वागत किया गया स

नरलाए के पश्चात क्रमशः सिंदोड़ी, सिंदोड़ा, इंद्रप्रस्थ, रंगवासा की कालोनियों नयापुरा, ट्रेजर फेंटेसी, किशकीन्धा धाम, शिवलोक पार्क आदि कालोनी में देर शाम तक सघन जन संपर्क चलता रहा स

मतदाताओं के स्वागत से अभिभूत होकर घनश्याम पाटीदार ने अपील करते हुए कहा कि मेरे पिता श्री के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए मैं आप सब की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा, जिस तरह आपका स्नेह व आशीर्वाद बाबूजी को मिलता था, वैसा ही स्नेह और आशीर्वाद मुझे भी प्रदान करें। मैं सदा जनसेवा और विकास कार्य के लिये आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा मैं विश्वास दिलाता हूं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राऊ के पूर्व विधायक जीतू जिराती, सुश्री कविता पाटीदार, चुनाव प्रभारी गोपालसिंह चौधरी, चुनाव संचालक रवि रावलिया, जिला महामंत्री गुमानसिंह पंवार, कैलाश चौधरी, रामस्वरूप गेहलोद, मनस्वी पाटीदार, श्रवणसिंह चावड़ा, विष्णुप्रसाद शुक्ला, मुकेश जरिया, मंडल अध्यक्ष  घनश्याम नरोलिया, रामस्वरुप गहलोत, श्रीमती भारती पाटीदार, श्रीमती संगीता कोलते,  मोहन सिंह काछावा, मानसिंह सरपंच, मोहनसिंह गेहलोत, प्रेम पटेल, भगवान सिंह, मनोहर पटेल, नीलेश सरपंच, जगदीश पाटीदार, केदार पटेल, श्याम पांडे, राजाराम चौधरी, राकेश पटेल, नारायण मुकाती, नवीन भट्टीवाला, गणेश नरोलिया, ईश्वर पाटीदार सहित वार्ड कं 3 के  कार्यकर्ता व रहवासीगण उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment