हर हाल में मिलेगा किसान को सुरक्षा कवच

राजनीति Dec 27, 2017

मध्यप्रदेश में भावांतर योजना जारी
 

केन्द्र लायेगा बाजार समर्थन मूल्य प्रणाली
 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता हर सूरत में किसान को उसकी फसल का आकर्षक मूल्य सुनिश्चित करना हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किसानों को भावांतर भुगतान योजना का सुरक्षा कवच प्रदान किया हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि भावांतर भुगतान योजना से मध्यप्रदेश के किसानों को मिली राहत से प्रभावित होकर पड़ौसी राज्य भी इस योजना को अपने राज्यों में लागू करने पर विचार कर रहे हैं। केन्द्र सरकार ने नई बाजार समर्थन प्रणाली पर विचार किया हैं और राज्यों से परामर्श जारी हैं जिससे देश के अन्नदाता बंधुओं को हर सूरत में फसल घाटे का सौदा साबित नहीं रहेगा।
 

उन्होंने कहा कि किसानों को कम दाम से फसल बेचने की कोई विवशता नहीं होगी। केन्द्र सरकार इस मामले में राज्यों को अधिक स्वायत्त बनाने पर विचार कर रही हैं। राज्य सरकारें गेहूं और धान सहित किसान द्वारा उगाई जा रही फसल को बाजार समर्थन मूल्य पर इन जिन्सों को पीडीएस से जोड़ेगी। इसमें ज्वार, बाजरा, दलहन, तिलहन सभी जिन्सों को शामिल किया जा सकेगा। योजना के तहत केन्द्र सरकार राज्यों का घाटा पूरा करेगी। बाजार समर्थन प्रणाली के लागू होने पर किसानों को जोखिम से मुक्ति मिलेगी। अभी किसान को भाव नीचे गिरने की आशंका बनी रहती हैं, यह आशंका जल्दी ही समाप्त हो जायेगी।
 

गुर्जर ने कहा कि राज्यों को यह अधिकार भी दिया जायेगा कि थोक मूल्य गिरने पर किस फसल को एमएसपी के दायरे में लाया जाए। गुर्जर ने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रतिबद्धता किसानों को बाजारवाद की शोषक शक्तियों से मुक्ति दिलाकर कृषि के क्षेत्र से आशंकित पलायन को रोकना हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment