ब्याज मुक्ति का लाभ मिलने से डिफाल्टर कृषक साख सुविधा का भरपूर लाभ उठा सकेंगे
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अजयप्रताप सिंह ने कहा कि मौसम की क्रूरता से जूझ रहे किसानों को हर हाल में साख के रूप में कर्ज की मदद मिलती रहे और उसके साख स्त्रोत सूखने न पाए इस पर राज्य सरकार ने गंभीरतापूर्वक विचार किया हैं। किसान परस्त मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने डिफाल्टर किसानों को भी ब्याज मुक्ति का तोहफा देकर किसानों की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त किया हैं। डिफाल्टर किसानों को ब्याज माफी संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की इस घोषणा को किसान समर्थन में एक सामयिक समाधान बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में घोषणा की हैं कि जीरो प्रतिशत ब्याज किसानों को जारी रखते हुए ऐसे किसान जो डिफाल्टर हो चुके हैं, उन्हें भी ब्याज मुक्त किया जायेगा। साथ ही कहा हैं कि किसानों के लिए जल्दी ही समाधान योजना आरंभ होने की खुशखबरी मिलेगी। स्पष्ट रूप से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गयी, मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना ने बाजारवाद की मंदी से किसानों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की हैं। केन्द्र और राज्य सरकारों ने इस दिशा में भावांतर भुगतान योजना का अध्ययन करने के बाद इसे सामयिक समाधान माना हैं और इससे उत्साहित होकर नई समाधान योजना पर विचार किया हैं जो जल्दी ही कृषि नीति का अंश बनेगी। मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना को देश के कृषि अर्थशास्त्री और कृषि विज्ञानी एक अनूठी मौलिक पहल मान रहे हैं।
(खबरनेशन / Khabarnation)