नगरीय निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशी चयन के लिए बैठकें आरंभ

राजनीति Dec 27, 2017

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अजयप्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकायों के चुनाव के लिए सहमति पर प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सक्रियता के साथ विचार विमर्श आरंभ कर दिया हैं। नगरीय निकायों में पार्षद के चयन का कार्य जिला चुनाव समिति और अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी चयन का कार्य संभागीय समिति द्वारा किया जायेगा।
 

उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से हर स्तर पर पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के परामर्श पर गौर करने की आवश्यकता रेखांकित की हैं। उन्होंने कहा कि योग्यता और जनता में स्वीकार्यता के आधार पर प्रत्याशी का इस तरह चयन करें कि सहमति कायम रहे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment