अब भीम एप से होगा कैशलेस लेनदेन

धर्मेन्द्र प्रजापति

विदिशा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया के तहत सी.एस.सी. काॅमन सर्विस सेंटर द्वारा जिले में कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने हेतु भारत इंटरफेस फाॅर मनी (भीम) एप के माध्यम से व्यापारियों को जोडने हेतु भीम एप प्रोमोशन कार्यक्रम चलाया गया । 

इस प्रोजेक्ट में विदिशा जिले के वी.एल.ई. संतोष कुशवाह सहित अन्य वी.एल.ई व्यापारियों के एंड्रोइड मोबाइल में भीम एप डाउनलोड करवा कर उसका उपयोग करना सिखाया। भीम एप में एक क्यू.आर. कोड उत्पन्न होता है। इस क्यू.आर. कोड को स्केन कर भीम ऐप के माध्यम से ट्रांजेक्शन करना व्यापारियों को सिखाया गया। जिससे कि व्यापारियों द्वारा डीजिटल लेनदेन से आम जनता के बीच प्रोत्साहन मिल सकें। इस कार्यक्रम में व्यापारी वर्ग का भीे पूर्ण सहयोग प्रदान हुआ। पूर्ण कार्यक्रम जिला सीएससी टीम एवं जिला समन्वयक अभिषेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया।

(खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment