हमारे लिए सत्ता साध्य नहीं, समाज में सुखद परिवर्तन लाने का माध्यम हैं: मुख्यमंत्री

राजनीति Dec 14, 2017

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजयुमो की प्रादेशिक कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिबद्धता, प्रामाणिकता से विश्वसनीयता बनती हैं। हम 14 वर्षों से पूरी प्रामाणिकता के साथ जनता की सेवा कर रहे हैं। विपक्षी दल इससे बिलबिला रहे हैं और प्रतिमा खंडित करने का काम कर रहे हैं। युवा मोर्चा प्रामाणिकता के साथ काम करे और विरोधियों को करारा जवाब दे। उन्होंने कहा कि राजनीति हमारे लिए जनता की सेवा का मिशन हैं न कि प्रोफेशन। मध्यप्रदेश को अदभुत प्रदेश बनाने के मिशन में मोर्चा कार्यकर्ता जुटे।
 

उन्होंने कहा कि मुझे गर्व हैं कि युवा मोर्चा इस मिशन में जुटेगा और जिस प्रामाणिकता के साथ मोर्चा काम कर रहा हैं रचनात्मक कार्यो के आयोजन कर रहा हैं उसके लिए मोर्चा बधाई का पात्र हैं। चौहान ने पंचायत स्तर तक मोर्चा गठन की बात करते हुए कहा कि जब मैं मोर्चा अध्यक्ष था पंचायत स्तर तक गठन किया था। मोर्चा लोगों को जोडने का प्रभावी माध्यम हैं। इस दृष्टि से मोर्चा के कार्यकर्ता गांव गांव जाए, अलख जगाएं और पंचायत स्तर तक लोगों को जोडने का काम करे। उन्होंने कहा कि मैं मोर्चा और पार्टी से इस तरह जुड़ा हुआ हूं कि अपने आपको आपका अदना सा साथी समझता हूं और मुझे इस तरह के संबोधन भार स्वरूप लगते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता साध्य नहीं हैं, हमारे लिए सत्ता समाज में सुखद परिवर्तन लाने का माध्यम हैं। कुर्सी प्राप्त करने का नहीं। भारतीय जनता पार्टी ने समाज में सामाजिक समरसता का ताना बाना बुना हैं। गरीबों के कल्याण में कार्यकर्ता जज्बा और जुनून के साथ जुटे हैं। प्रदेश में 19 दिसंबर से एकात्म यात्रा शुरू हो रही हैं। आदि शंकराचार्य की मूर्ति की भव्य स्थापना औंकारेश्वर में की जायेगी। मुख्यमंत्री का कार्यशाला में पहुँचने पर अभिलाष पाण्डे ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
 

चौहान ने कहा कि आज बदलते विश्व में सोशल मीडिया की अपार शक्ति हैं। इस विद्या में हमारी पार्टी का सोशल मीडिया, आईटी, मीडिया और कानूनी समिति के कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना हैं। केन्द्र की योजनाओं और उपलब्धियों तथा मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और पार्टी की रीति नीति से जन जन को अवगत कराना हैं। इसके लिए आवश्यक हैं कि कार्यकर्ता अध्ययनशील हो और बदलते युग के अनुरूप जागरूकता का परिचय दें। युवा मोर्चा भाजपा का भविष्य हैं तो सोशल मीडिया राजनीति का भविष्य हैं। सोशल मीडिया की रणनीति बनाकर मोर्चा बूथ स्तर तक पहुंचे और सकारात्मक उर्जा के साथ अबकी बार 200 पार का लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी ताकत के साथ मिशन 2018 और 2019 के लिए जुट जाए।  मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने बताया कि जनवरी माह में अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें सर्वोच्च अंक लाने वाले चयनित छात्रों को कॉफ़ी विद सीएम कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ भेंट करेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment