उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू 17 दिसम्बर को भोपाल प्रवास पर
महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में होंगे शामिल
भोपाल। उप राष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडू 17 दिसम्बर को अल्प प्रवास पर भोपाल आयेंगे। उप राष्ट्रपति दोपहर 12:35 बजे भोपाल विमानतल पर आयेंगे तथा दोपहर 12:50 को विमानतल से जम्बूरी मैदान के लिए रवाना होंगे। जम्बूरी मैदान में दोपहर 13.30 से अपरान्ह 15.00 की अवधि में उप राष्ट्रपति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला स्व-सहायता समूहों के राज्य-स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नायडू दोपहर 3:35 बजे भोपाल विमानतल से नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!