शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि से भाजयुमो का युवा जोड़ो अभियान

राजनीति Feb 26, 2018

इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, महामंत्री मयूरेश पिंगले,  रोहित चौधरी ने बताया कि27 फरवरी शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि से भाजयुमो युवा जोड़ो अभियान का शुुभारंभ करेगा। 
 

आपने बताया कि भाजयुमो के कार्यकर्ता शहर के सभी 85 वार्डो के प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर युवाओं को पार्टी से जोड़ेगा। प्रत्येक बूथ पर भाजपा के 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये शहर के सभी युवा कार्यकर्ता जोर-शोर के साथ सभी बूथों पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी से नये सदस्यों को जोड़कर नये कार्यकर्ता बनायेंगे। साथ ही नवमतदाताओं का सम्मान भी करेंगे। सभी बूथों पर पहुंचकर लोगों से जानकारी प्राप्त करेंगे एवं पता करेंगे कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया या नहीं। किसी भी परिवार को इन योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जायेगा।
 

शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहकर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा चंदन नगर चौराहा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment