धिक्कार है 18 सालों की भाजपा सरकार की महिला मंत्रियों और महिला मोर्चा की अध्यक्ष को: संगीता शर्मा

राजनीति Jan 16, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation

धिक्कार है 18 सालों की भाजपा सरकार की महिला मंत्रियों और महिला मोर्चा की अध्यक्ष को, जो मध्यप्रदेश में हर दिन हो रहे बच्चियों के साथ रेप, गैंगरेप और हत्या की घटनाओं पर एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं: संगीता शर्मा
भोपाल:
मध्यप्रदेश मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष सुश्री संगीता शर्मा ने मध्यप्रदेश की 18 सालों की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की महिला मंत्रियों को और भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष को ‘‘धिक्कार’’ शब्द से संबोधित करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में हर दिन बहन-बेटियों की अस्मिता लूटी जा रही है, हर दिन छोटी-छोटी बच्चियों के साथ रेप, गैंगरेप और रेप के बाद हत्या की घटनाएं घटित हो रही है, प्रदेश की बच्चियां सुरक्षित नहीं है। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक 12 साल की नाबालिक मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना घटित हुई उसके बाद उसे धमकी दी गई।
बावजूद इसके प्रदेश की महिला मंत्रियों का एक बयान तक नहीं आता है। जिस मध्यप्रदेश की आधी आबादी महिलाओं ने अपना कीमती वोट देकर इन्हें जनप्रतिनिधि बनाया उन महिलाओं की उम्मीद होती है कि महिलाएं जनप्रतिनिधि बनेगी तो हम महिलाओं के हित के बारे में सोचेंगी। हमारे लिए आवाज उठाएंगी, परंतु जब से मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री बनी महिलाओं को महिलाओं से कोई लेना-देना नहीं, उन्हें तो केवल सत्ता हासिल करना है महिलाओं के नाम से वोट लेकर जीतना है, परंतु जीतने के बाद महिलाओं की सुध तक नहीं लेती है ना बच्चियों की सुरक्षा की कोई बात करती है।
यदि प्रदेश की महिला मंत्री महिला मोर्चा अध्यक्ष को थोड़ी भी शर्म होती तो गृहमंत्री से मिलकर प्रदेश की बच्चियों की सुरक्षा की मांग करती परंतु उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलता यह इस बात का द्योतक है कि मध्यप्रदेश में ना नारियों का सम्मान है ना बहन बेटियां सुरक्षित है।
सुश्री शर्मा ने कहा की मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार केवल सत्ता सुख हासिल करना जानती है, परंतु प्रदेश की जनता के बारे में सोचने का इनके पास वक्त तक नहीं है। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है की भाजपा सरकार की महिला मंत्रियों और भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष से लेकर एक महिला कार्यकर्ता होने के बाद भी मजाल है कि कोई बहन-बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर मूंह तक खोले।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment