कांग्रेस और राष्ट्र निर्माण की गाथा
खबर नेशन / Khabar Nation
"कांग्रेस और राष्ट्र निर्माण की गाथा’’ पुस्तक भेंट करने कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मांगा समय
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ के मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार पीयूष बबेले द्वारा लिखित एक पुस्तक ‘‘कांग्रेस और राष्ट्र निर्माण की गाथा’’ को लेकर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा वैचारिक आपत्ति दर्ज करायी जा रही है, जबकि वह पुस्तक ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है, जिसमें कोई भी ऐसी बात नहीं लिखी गई है, जो तथ्यपरक न हो।
मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा से आग्रहपूर्वक कहा है कि कांग्रेस पार्टी उक्त पुस्तक को आपको भेंट करना चाहती है, ताकि आप और आपका राजनैतिक दल उसका पठन-पाठन करे, पुस्तक में प्रकाशित उक्त तथ्यों की समीक्षा करे। साथ ही देश की नई पीढ़ी के समक्ष उन ऐतिहासिक तथ्यों के खिलाफ जहर घोलने का कुप्रयास न करे।
श्री मिश्रा ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष से आग्रह किया है कि आप अपने मुख्यालय में या अन्य स्थान पर जहां भी मुनासिब हो कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात करने का समय दें, ताकि उक्त पुस्तक आपको भेंट की जा सके।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999