44 लाख करोड़ रुपये कहां से अर्थव्यवस्था में डालेगी सरकार, बताये भाजपाः कांग्रेस

राजनीति Aug 09, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

550 बिलियन डालर की सरकार एरियर्स क्यों नहीं दे पाती?-भूपेन्द्र गुप्ता

इतना धन ढूंडकर बताने वाले अधिकारी की पूजा हो ? :कांग्रेस

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा नीति आयोग में 550 बिलियन डालर का भारत की अर्थव्यवस्था में योगदान देने संबंधी मुख्यमंत्री का बयान विश्व की सबसे बड़ी घटना है।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि 550 बिलियन डालर का अर्थ है 55 हजार करोड़ डालर यानि लगभग 44 लाख करोड़ रुपये।गुप्ता ने सवाल किया कि जिस प्रदेश का बजट मात्र 3लाख करोड़ का है ,जिसमें 50 हजार करोड़ से अधिक राजस्व घाटा है वह 44लाख करोड़ कहां से लायेगी । सरकार को इसका जबाब देना चाहिये।
गुप्ता ने मांग की, कि अगर मध्यप्रदेश सरकार अपने बजट से 15 गुनी राशि पैदा कर चुकी है तो कर्मचारियों को एरियर्स क्यों नहीं दे देती?बाजार से कर्जा उठाकर प्रदेश की जनता को कर्जदार क्यों बना रही है?बच्चे बेरोजगार क्यों घूम रहे हैं?
गुप्ता ने भाजपाईयों से अपील की है कि वे 44 लाख करोड़ में कितने शून्य होते हैं जरूर याद करलें,ताकि वे यह खजाना सरलता से गिन सकें।
गुप्ता ने कहा कि इतने पैसे से दो मध्यप्रदेश स्वर्ण के बन सकते हैं।उस अधिकारी को ढूंडकर जिसने यह खजाना खोजा है, की प्रदेश को पूजा करनी चाहिये ।अब हमें विश्वगुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment