कांग्रेस पार्टी के आव्हान पर देश भर में आयोजित हो रही तिरंगा पद यात्रा
खबर नेशन / Khabar Nation
कांग्रेस पार्टी के आव्हान पर देश भर में आयोजित हो रही तिरंगा पद यात्रा को सफल और प्रभावी बनाने की दिशा में राजधानी भोपाल में मध्य विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री आरिफ मसूद के नेतृत्व में तिरंगा पद यात्रा बुधवार, कल दिनांक 10 जुलाई 2022 को अपराह्न 4:00 बजे से आरंभ होगी, जो माखनलाल चतुर्वेदी चौराहे से स्वेता कॉन्प्लेक्स, ईश्वर नगर के अंदर से होते हुए लक्ष्मण नगर, सब्जी फार्म से ऊपर मल्टी, अंबेडकर भवन के पास से होते हुए कचरा प्लांट, मीरा नगर, हनुमान मंदिर जनता क्वार्टर, साईं बोर्ड से होते हुए 11 नंबर बस स्टॉप पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास तक निकाली जायेगी।
कांग्रेस के सभी साथियों, आम नागरिकों से आग्रह है कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहे अमृत महोत्सव पर आप सभी अपने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा पदयात्रा में शामिल होकर देश का मान सम्मान, स्वाभिमान और तिरंगे की आन बान और शान को बनाए रखने में सहयोग करें।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999