केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह 16 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में एक नई गाथा गढेंगेः शर्मा

राजनीति Oct 14, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

प्रदेश अध्यक्ष ने मेला ग्राउंड स्थित सभा स्थल का किया निरीक्षण
ग्वालियर में एयर टर्मिनल का शिलान्यास और भोपाल में मेडिकल कॉलेज में हिंदी की पढ़ाई की शुरुआत करेंगे गृह मंत्री

ग्वालियर: 16 अक्टूबर हम सबके लिए ऐतिहासिक दिन है। उस दिन मध्यप्रदेश मे एक नई गाथा गढ़ने का काम देश के गृह मंत्री अमित शाह करने वाले हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री जी के आगमन पर उनका स्वागत भव्य और उत्साह के साथ हो, इसकी तैयारियों में प्रत्येक कार्यकर्ता को लगना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को ग्वालियर के होटल तानसेन में पार्टी की संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के मंत्रीगण एवं पदाधिकारी के साथ मेला ग्राउण्ड स्थित अमित शाह जी के सभा स्थल का निरीक्षण किया।
ग्वालियर चंबल अंचल में एयर टर्मिनल से विकास की नई गाथा शुरू होगी
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जब भी पार्टी ने कोई जिम्मेदारी सौंपी है तो उस पर वे हमेशा खरा उतरे है। उन्होंने बताया कि उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया तब प्रदेश के 64000 बूथों में से 56000 से अधिक बूथों पर कार्यकर्ताओं ने दीप उत्सव का कार्यक्रम किया, जिससे समाज में एक नई चेतना का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर का दिन सामान्य नहीं है। इस दिन स्वर्गीय राजमाता जी के नाम पर ग्वालियर में देश के गृह मंत्री अमित शाह जी एयर टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय राजमाता जी ने भारतीय जनता पार्टी को अपनी मेहनत से मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश में सींचा और उसे मजबूत करने का काम किया। आज भाजपा का वटवृक्ष रूप हम देख रहे है तो इसमें राजमाता जी का बहुत अधिक योगदान है। उन्होंने कहा कि राजमाता जी के नाम पर एयर टर्मिनल का शुभारंभ से ग्वालियर चंबल अंचल में विकास की नई शुरू होगी।
बच्चों की जिंदगी बदलने का अभियान शुरू होगा
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम की वजह से ग्रामीण तबके के प्रतिभाओं को शिक्षा में कठिनाईयों का सामना करना पडता था। देश में हमेशा यह मांग उठती रही कि मैकाले की शिक्षा पद्धति बंद हो और भारत के अनुरूप नई शिक्षा नीति लायी जाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए भारत केन्द्रित शिक्षा मूल्य आधारित नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की। एक कदम और आगे बढते हुए अब मध्यप्रदेश मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू करने वाला पहला राज्य बनेगा। 16 अक्टूबर को इसकी विधिवत शुरुआत देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी करेंगे। जिसके साथ ही इस ऐतिहासिक दिन से बच्चों की जिंदगी बदलने का अभियान शुरू होगा।
बैठक को ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, पार्टी के संभागीय प्रभारी जीतू जिराती, जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर में केन्द्रीय गृह मंत्री जी का होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, श्रीमती संध्या राय, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री केशव भदौरिया, सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेश शासन के मंत्री भारत सिंह कुशवाह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, अनूप मिश्रा पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा, जयप्रकाश राजौरिया, मधु वर्मा, अरूण चतुर्वेदी, मदन कुशवाह, निगम अध्यक्ष श्रीमती इमरती देवी, मुन्नालाल गोयल मंचासीन थे। बैठक में ग्वालियर चंबल संभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment