मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा का बयान
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: मीडिया विभाग की एक बैठक 25 जुलाई 2022 शाम 4:30 बजे मेरे कक्ष में मेरी अध्यक्षता में आहूत की गई थी। इस बैठक में मीडिया विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए थे। सोशल मीडिया और मीडिया के कुछ हिस्सों में बैठक के विषय में भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर एक कथित रिपोर्ट का हवाला देकर मीडिया विभाग के पदाधिकारियों को नंबर दिए जाने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर जो भी रेटिंग चलाई जा रही है वह तथ्यों से परे और सरासर असत्य है। अन्य बातें भी तो चलाई जा रही हैं उनका भी कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है। कुछ पदाधिकारियों के नाम लेकर जिस तरह से आपत्तिजनक भाषा में नकारात्मक बातें कही जा रही हैं, वह अत्यंत अशोभनीय है।’
मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि इस बैठक में पंचायत और नगर निकाय चुनाव में मीडिया के सभी पदाधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई और सभी पदाधिकारियों से और ज्यादा मेहनत और लगन से कार्य करने का आग्रह किया गया ताकि 2023 में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत से बने। बैठक में सभी से आत्मावलोकन करने और खुद के योगदान को कई गुना बढ़ाने का भी आग्रह किया गया। बैठक अत्यंत सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई।
मैं मीडिया के साथियों से अनुरोध करूंगा कि विपक्षी पार्टी द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से सावधान रहें।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999