बंगाल में तालिबानी शासन लाना चाहती हैं ममता बनर्जीः कविता पाटीदार
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: बंगाल में जिस तरह से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को दंगा-फसाद, मारपीट और अन्य समुदायों की महिलाओं से अनुचित व्यवहार करने की छूट दी जा रही है, उससे यह स्पष्ट है कि समुदाय विशेष के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त है और ममता सरकार पश्चिम बंगाल में तालिबानी शासन लाना चाहती हैं।
यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में एक शिक्षिका के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा बदसलूकी किए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कही।
कविता पाटीदार ने कहा कि ममता बनर्जी एक समुदाय विशेष के लोगों को किस तरह से बंगाल में बढ़ावा दे रही हैं, यह पूरा देश जानता है। बांग्लादेश से आए अवैध घुसपैठियों को वहां योजनाबद्ध तरीके से बसाया जा रहा है और सीमावर्ती क्षेत्रों की डेमोग्राफी बदलकर उन्हें मुस्लिम बहुल बनाने का कुचक्र रचा जा रहा है। यही नहीं, ममता बनर्जी की सरकार एक समुदाय विशेष के गुंडों को जिस तरह से संरक्षण दे रही है, वह भी पूरे देश ने बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद एक वर्ग विशेष के लोगों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और महिलाओं को हिंसा का निशाना बनाए जाने के रूप में देखा है।
कविता पाटीदार ने कहा कि एक छात्रा को डांटने पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने दक्षिण दिनाजपुर जिले में जिस तरह से शिक्षिका को स्कूल में निर्वस्त्र कर पीटा है, वह निंदनीय है और उसे सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस घटना से ऐसा लगता है कि ममता सरकार ने कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी गुंडों के हाथों में दे दी है और उनकी सरकार तथा पुलिस मूकदर्शक बनकर समुदाय विशेष के गुंडों का उत्साह बढ़ा रही है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999