प्रदेश अध्यक्ष 24 को मंडला एवं छिंदवाडा प्रवास पर

राजनीति Sep 23, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation  

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा 24 सितंबर को मंडला एवं छिंदवाडा प्रवास पर रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रातः 7.30 बजे मंडला में अवंती बाई वार्ड गार्डन में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान में पौधारोपण करेंगे। प्रातः 8.30 जिला कार्यालय में सभी समाजों के अध्यक्षों के साथ चार्य पर चर्चा करेंगे। श्री शर्मा प्रातः 9.30 बजे मंडला जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। प्रातः 10.15 बजे बम्हनी बंजर नगर मंडल संचालन टोली एवं प्रत्याशियों के साथ बैठक में शामिल होंगे। प्रातः 11.15 बजे बम्हनी में नुक्कड सभा में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे निवारी से नैनपुर तक रोड शो में शामिल होंगे। दोपहर 12.30 बजे नैनपुर में आयोजित नुक्कड सभा में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा दोपहर 1.30 बजे नैनपुर नगर मंडल एवं संचालन टोली एवं प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 6 बजे छिंदवाडा के जुन्नारदेव पहुंचकर रोड शो में शामिल होंगे। शाम 7 बजे जुन्नारदेव के श्यामप्रसाद मुखर्जी चौक में सभा को संबोधित करेंगे। श्री शर्मा रात्रि 10 बजे रेमंड रेस्ट हाउस बोरगांव में रात्रि विश्राम करेंगे।  

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment